Friday, February 1, 2008

एक तरफ चमकताभारत एक तरफ तड़पता भारत:सीताराम येचुरी

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा स्थानीय गांधी मैदान बेगुसराय में चित्रवत मजुमदार मंच पर आज खुला अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें जनसमूह को संबोधित करते हुए मार्क्सवादी चिन्तक ,मार्क्सवादी पोलित ब्यूरो के सदस्य एवं संसदीय दल के नेतका० सीताराम येचुरी न कहा कि एक तरफ चमकते भारत की काल्पनिक कहानी का चकाचौंध दिख रही है तो दूसरी तरफ आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्स्स्सा भूख से तड़प रहा है। पूंजी का केन्द्रीकरण एक खास वर्ग के हाथों में होती जा रही हैऔर समाज का मजदूर वर्ग और अधिक गरीब होता जा रहा है।
भीड़ को संबोधित करते हुए श्री येचुरी ने देश की वर्त्तमान परिस्थिती को नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जब तक विकास तथा तरक्की की रोशनी जमीनी स्तर पर नही दिखेगी तब तक विकास की बातें करनी बेमानी होगी। उन्होने संप्रग सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि अगर गरीबों के हितों की अनदेखी की गयी तो उनकी पार्टी गठबंधन से नाता तोड़ने में भी नही चुकेगी। देश के किसान रोज आत्महत्या कर रहे हैं,कृषि पर संकट के काले बादल मंडरा रहे रहे हैं,भूखमरी की खबरें रोज आ रही है और मनमोहन सिंह गर्व से कहते फिर रहे हैं कि आजादी के बाद पहली बार भारत ने आर्थिक विकास दर में ९ फीसदी के लक्ष्य को छुया है। उन्होने कहा कि देश का विकास इस तरह से कभी संभव नही है। सबों को एकमत हो कर गंभीर मंथन करने की आवश्यकता है तभी देश तरक्की कर सकता है।
इस अधिवेशन में कोमरेड एस रामचंद्रन पिल्लै ,कोमरेड हन्नान मोल्ला,कोमरेड गणेश शंकर विद्यार्थी,.कोमरेड राजेंद्र राजन,कोमरेड सुबोध राय और पूर्व विधान पार्षद वासुदेव सिंह उपस्थित थे।

No comments: