Thursday, January 31, 2008

बेगुसराय की पहली अभिनेत्री नीतू सिंह का एक परिचय

बेगुसराय की भूमि सचमुच प्रतिभा सम्पन्न है। जीवन की विभिन्न विधाओं में यहाँ की प्रतिभा ने अनेक अतुलनीय उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। उन्ही में से एक प्रतिभा से हम आपको मुखातिब कराने आए हैं जिन्होंने छोटी सी उम्र में रूपहले परदे पर अपनी अभिनय क्षमता से न सिर्फ बेगुसराय बल्कि बिहार को भी गौरवान्वित किया है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं बेगुसराय की ही नही बल्कि बिहार की संभवतः पहली अभिनेत्री जिन्होंने मुम्बई की फिल्मी दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। वह नायिका हैं ''नीतू सिंह'' जिनकी अनगिनत फिल्मों के बाद अंगिका भाषा पर बनी ''खगरिया वाली भौजी'' आंचलिक क्षेत्रों में धूम मचा रही है।
उत्तर भारत के उत्तरी बिहार के उत्तर पूर्व जिला बेगुसराय के पोखरिया मोहल्ले में जन्मी और बेगुसराय में शिक्षा प्राप्त करने के क्रम में ही नीतू सिंह का लगाव इप्टा संस्था से हो गया.विभिन्न छोटी-छोटी नाटकों में अपने भावपूर्ण अभिनय से लोगों का ह्रदय जीतने वाली नीतू सिंह ने हिमाचल प्रदेश स्थित ''नाट्य कला अकादमी'' से अभिनय का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आंखों में सपनों को संजोय मुम्बई की तरफ रूख किया। मुम्बई में संघर्षों के अनवरत दौर को झेलने के बाद किस्मत ने इनका साथ दिया और इन्हें अभिनेत्री के रुप में ''सखी'' फिल्म में काम कराने का मौका मिल। हालांकि इस फिल्म को अत्यधिक लोकप्रियता नही मिली लेकिन लोगों ने इनके अभिनय को सराहा और फिर इन्हें एक के बाद एक फिल्मों में काम कराने का मौका मिलता चला गया। इसी बीच मुख्य अभिनेत्री के रुप में इन्हें खगरिया वाली भौजी'' फिल्म में काम कराने का मौका मिला,जिसमें अपनी अभिनय क्षमता का भरपूर प्रदर्शन कर अपार ख्याति अर्जित की। न सिर्फ फिल्म बल्कि विभिन्न विज्ञापन फिल्मों और टीवी धारावाहिक में भी काम कराने का मौका मिला। वर्तमान में नीतू सिंह दूरदर्शन पर आने वाली धारावाहिक ''एअर होस्टेस'' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
नीतू सिंह:संक्षिप्त परिचय
नाम: नीतू सिंह जन्म दिन:-९ मार्च
कद:-५'५''
जन्म-स्थान:-बेगुसराय
वर्तमान पता:-स्टेशन रोड,बेगुसराय
फिल्म-प्रवेश:-वर्ष २००५
पहली फिल्म:-सखी
पहली सफल फिल्म:-खगरिया वाली भौजी
पहली टीवी धारावाहिक:-आंखें
वर्त्तमान धारावाहिक:-एअर-होस्टेस
पहला एलबम:-वेबफाई (अल्ताफ राजा के साथ)
योग्यता:-स्नातक
भाषा प्रदर्शन:- भोजपुरी,अंगिका,मैथिली,छत्तीस गढ़
अब तक की फिल्में:-सखी,खगरिया वाली भौजी,सैयां सिपहिया,भाकला जो,दुलरुआ बाबु, झुलानिया ले द राजा जी
आने वाली फिल्में:-मन लागल सनम ससुरारी में,हर-हर गंगे
पसंदीदा पहनावा:-साड़ी
पसंदीदा भोजन:- चिकेन
पसंदीदा अभिनेता:-शाहरूख खान
पसंदीदा अभिनेत्री:-कजोल
पसंदीदा फिल्म:-ब्लैक
बेगुसराय के युवाओं के नाम एक हृदयस्पर्शी संदेश:-सबसे पहले शिक्षित बनें,आत्मविश्वास बढाने का प्रयास करें,अपनी शारीरिक हाव-भाव आकर्षक बनाए और माता-पिता के आशीर्वाद से अपने सपनों को साकार करें।
बेगुसराय के ब्लोग लेखक संजीत कुमार उर्फ़ अप्पू राज ने अभिनेत्री नीतू सिंह से जो बात-चीत की ,उसका संक्षिप्त अंश प्रस्तुत किया गया है .अपनी राय से हमे ज़रूर अवगत करावें। अगर आप नीतू सिंह को कोइ संदेश देना चाहते हैं तो इ मेल पर सम्पर्क करें।
email:-appu.verma94@gmail.com