Wednesday, January 30, 2008

माओवादी ने पर्चा चस्पा कर बेगुसराय को किया हलकान

३१ जनवरी की सुबह तिलकनगर बेगुसराय के निवासी तब दंग रह गए,जब उन्होने यह देखा कि गली के दीवारों पर मओवादिओं ने दहशत भरे पर्चे चस्पा कर दिए हैं। पर्चे में कमुनिस्ट पार्टी द्वारा गांधी मैदान में होने वाले रैली का प्रतिरोध करने के साथ-साथ सीताराम येचुरी को गद्दार व धोखेबाज़ बताया गया है। पर्चे में संक्षिप्त में यह भी दर्शाया गया है कि कम्यूनिस्ट पार्टी अपने उद्देश्य से भटक गयी है और क्रांति का एक मात्र रास्ता माओवाद ही है।
बेगुसराय में पर्चे चस्पा करने की यह पहली घटना नही है। इससे पूर्व भी माओवादी ने बैनर,पोस्टर और पर्चा के माध्यम से जिला में दहशत का माहौल कायम कर के रख दिया था। तिलारथ रेलवे पटरी को बम से उराकर अपनी सशक्त उपस्थिती दर्ज कर मओवादिओं ने अपनी विध्वंशक मंशा प्रकट कर दी थी। लेकिन प्रशासन अपेक्षित सफलता हासिल नही कर पाई। पुनः तिलकनगर से होते ही मवेशी अस्पताल तक दीवारों पर नारे लिखे पर्चे चस्पा कर मओवादिओं ने अपनी उपस्थिती दर्शाने का प्रयास किया है। अहले सुबह तक पर्चे चस्पा परे थे,लोगो की भीड़ कुतुहल्वश आकर्षित हो रही थी। प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कैमरे पर्चे को कैद कर रहे थे। पुलिश अब तक नही पहुँची थी और यह समाचार आप तक पहुंच गया ,यही है ब्लॉगर की ताकत और तकनीक का कमाल।
लेकिन जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य प्रशासन को गंभीर होती जा रही नक्सली व माओवादी समस्या के उन्मूलन के लिय ठोस प्रयास की आवश्यकता महसूस की जा रही है।