Tuesday, October 30, 2007

सम्मानित किये गए नगर थाना प्रभारी

बेगुसराय के आरक्षी अधीक्षक अमित लोधा ने नगर थाना प्रभारी श्री आर.के झा को दुर्गा पूजा में शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने में सफलता हासिल करने एवं सांप्रदायिक सद्भाव बरकरार रखने के उपरांत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने कुशल प्रशासनिक नेतृत्व की क्षमता के बल पल पर सम्मान से नवाजे गए थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि यह सम्मान नगरवासियों के सहयोग का परिणाम है। ईद एवं दशहरा जैसे महत्वपूर्ण पर्व के एक साथ सम्पन्न होने के वावजूद भी सद्भावना एवं शांती का श्रेय नगर्वसिओं को देते हुए श्री झा ने अपने अधीनस्थों को साधुबाद दिया दिया जिनके अथक परिश्रम के कारन ही नगर का सांप्रदायिक सद्भाव बना रहा।