Thursday, February 7, 2008

ब्लोग पंचायत के नाम से नियमित स्तंभ प्रारंभ :बेगुसराय के ब्लोग लेखकों का एक नया प्रयास

इ-गवर्नेंस लागू करने की सरकार की मंशा निश्चित ही सूचना और प्रौद्योगिकी को स्वीकार कर समाज को तकनीक युक्त कौशल प्रदान प्रदान करना है। सूचना के अधिकार के प्रभावी होने,समस्त थानों को कंप्यूटर से जोड़ने की प्रारंभ कवायद वीडियो कोंफेरेंसिंग के माध्यम से मुख्यालय का ज़न्पद से सीधा सम्पर्क,पंचायतों के मुखिया को कंप्यूटर से जोड़ने की कवायद से ऐसा लगता है कि जैसे सचमुच हमारी सोच वैश्विक होती जा रही है। और हो भी क्यों नही तकनीक ने मानव के वर्त्तमान स्वरूप को काफी प्रभावित किया है। ब्लोग के मंच पर बेगुसराय के प्रिंट मीडिया से जुडे कुछ पत्रकारों ने पंचायती व्यवस्था को केन्द्रित कर ''ब्लोग-पंचायत'' नाम से एक स्तंभ चला रहे हैं जिसमें जिला के विभिन्न पंचायतों के मुखिया के साक्षात्कार को उनकी कार्यप्रणाली,विकासात्न्मक सोच,रणनीती व अन्य सामाजिक पक्षों को उकेरा गया है। पत्रकारिता का आधुनिक संस्करण ब्लोग लेखन के लेखकों के द्वारा किया गया यह प्रयास किस हद तक सफल होता है यह तो भविष्य की बात है,लेकिन तकनीकी युक्त लेखन के लिहाज़ से कदम का स्वागत किया जाना चाहिए। तो अब हम आपको ले चलते हैं पंचायती राज़ को ज़मीन पर उतारने की मुहीम में शामिल मुखिया के साक्षात्कार की तरफ,जहाँ बेगुसराय के विभिन्न पंचायतों के मुखिया बेबाक प्रश्न का बेबाक उत्तर दे रहे हैं. उपलब्ध सूची इस प्रकार है:-
  1. सुभद्रा देवी मुखिया ,गरहरा पंचायत १
  2. मो जफ़र आलम मुखिया बारो दक्षिणी
  3. बिन्दु देवी मुखिया फुलवरिया २
  4. धर्मेन्द्र सिंह मुखिया गरहरा २
  5. सुशीला देवी मुखिया दनियालपुर
  6. कुमारी संजू भारती लखनपुर पंचायत

इनके साक्षात्कार के अलावा और अन्य पंचायत प्रधान की सूची है जिनके द्वारा किये गए कार्यों एवं पंचायत के सम्यक विकास की अग्रगामी सोच से अवगत कराने की कोशिश में लगे इन ब्लोगरों के नव प्रयास को निश्चित ही सराहा जाना चाहिए.यह प्रयास ऐसे ही शुरू नही हो गया अभिव्यक्ति के मंच पर खुद को प्रस्तुत करने की सोच ले कर आये कुछ उत्साही पत्रकारों ने यह आइडिया दिया कि क्यों न पंचायत स्तर के क्रिया कलापों को वैश्विक स्तर पर ले जाया जाये और विमर्श की एक जमीन तैयार कर बहस के माध्यम से समस्याओं का समाधान तलाशा जाये। क्योंकि बड़ी सुखद अनुभूति होती है जब आप के विचार पर सुदूर देश के लोगों की त्वरित प्रतिक्रिया मिलती है,आपको समाधान सुझाए जाते हैं, नवीन जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है। तो भैया हमने भी बस इसी रुप में शुरू किया है पंचायतों के सच से अवगत कराने की यह मुहीम, अपनी प्रतिक्रिया से जरूर अवगत करावें।