Tuesday, January 22, 2008

विवेक विकलांग सह जन उत्थान संस्थान ने विकलांगों को सामग्री उपलब्ध करवाया

विवेक विकलांग सह जन उत्थान संस्थान के सहयोग से तेघरा प्रखंड कार्यालय परिसर में विकलांगों के बीच तीन पहिया ,वील चेयर ,४० बैसाखी सहित कई सामानों का वितरण किया गया। लगभग ५२ तीन पहिया ,१५ वील चेयर ,४० बैसाखी,२० एल्बो स्टिक १५ भ्रमण छड़ी, और बारह एयर फोन बांटा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा की गयी। मौक़े पर उपस्थित संस्था के सचिव डाक्टर नागेन्द्र पोद्दार कोषाध्यक्ष डाक्टर सरोज झा,विजय कुमार सिंह, विकास रंजन, तथा अन्यों ने वितरण में सहयोगी भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला पार्षद रौशन देवी,मृत्युंजय गौतम,लालन कुमार,मधुराभाशिनी देवी, शालिनी देवी,डाक्टर दीपक सिंह,डाक्टर जे डी एस पांडा, डाक्टर डी आर मोहन्टी सहित तेघरा एस डी ओ गौरीकांत तिवारी ,बी डी ओ कौशलेन्द्र कुमार इत्यादी कई गणमान्य लोग मौजूद थे। ..................राजीव नयन (ब्लोग-लेखक)