Thursday, January 17, 2008

वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह का लम्बी बीमारी के बाद निधन

बेगुसराय ही नही बल्कि राज्य स्तर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन कल लम्बी बीमारी के बाद हो गया। वे एक निजी चिकित्सा संस्थान में भर्ती थे। उनकी मृत्यु के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों ने शोक संदेश के माध्यम से उनके परिज़नों को सांत्वना दी। श्री वशिष्ठ नारायण सिंह बेगुसराय जिला पार्षद के अध्यक्ष के साथ-साथ राज्य स्तरीय कांग्रेस कमिटी के deleget भी थे और अपने जीवन काल में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जन सेवा को अपना उद्देश्य बना कर अनवरत संघर्षशील रहे।
आज सुबह फूल मालाओं से उनके शव को सजाकर शवयात्रा निकाला गया,जिसमे जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के साथ साथ आम एवं खास वर्ग के लोगों ने भी सहभागिता दर्ज कर अश्रु पूरित नयनों से अपने प्रिय नेता को अन्तिम विदाई दी।