Tuesday, October 9, 2007

नगर दुर्गा पूजा महासमिति बेगुसराय की बैठक सम्पन्न

दिनांक ०७.१०.२००७ दिन रविवार को संध्या सात बजे बेगुसराय नगर दुर्गा पूजा महासमिति के द्विवार्षिक चुनाव हेतु आयोजित बैठक में शहर के करीब पचीस दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी श्री जयंती दुर्गा स्थान ,बड़ी पोखर के अम्बेडकर भवन में उपस्थित हुए। श्री रामप्रताप चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस बैठक में सर्व्सम्मती से महासमिति का गठन किया गया। मुख्य संरक्षक:-श्री बिपिन पासवान (नगर पार्षद) अध्यक्ष:-श्री रामप्रताप चौधरी महासचिव :-श्री ब्रजेश कुमार प्रिन्स (नगर पार्षद) कोषाध्यक्ष :-श्री विश्नुदेव झा(शिक्षक) उपाध्यक्ष:-श्री रूपेश कुमार श्री महेन्द्र झा उपसचिव:-श्री रामरतन कुमार संरक्षक मंडल:- श्री दिलीप कुमार सिन्हा श्री जयप्रकाश सिंह (नगर पार्षद) श्री देवानंद पासवान कार्यालय सचिव :-श्री आलोक मुन्ना इस प्रकार दुर्गा पूजा को मनाने हेतु किये गए इस बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि माँ दुर्गा की आराधना शांतिपूर्वक हो और प्रशासन से भी मदद की अपेक्षा की गयी।