Tuesday, January 15, 2008

शुभकामनाएं जो दिल से निकलती हैं............

शिव जी सिंह (पूर्व जिला पार्षद ) साहेब पुर कमाल यह जानकर प्रसन्नता हुई कि बेगुसराय जैसे जिले में ब्लोग लेखन का प्रारंभ हो गया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पर्याय बन कर ब्लोग लेखन विश्व स्तर पर नाम कमा रहा है। मैं मकर संक्रंती के पावन पुण्य अवसर पर बेगुसराय के बाहर विदेशों में रहने वाले लोगों को हार्दिक बधाई देता हूँ। मैं आशा करता हूँ कि बिहार के विकास में विदेशी भारतीय महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनके पास उन्नत सोच का जादू है, नवीनतम तकनीक से लैस हो कर वे विश्व स्तर पर भारत का नाम रौशन कर रहे हैं। बेगुसराय के युवाओं को ये पैगाम देना चाहता हूँ कि वे मेहनती बनें और जिला को विश्व फलक पर ले जाने के ल;इये अथक प्रयास कर सपनों को साकार करें। आज कई ब्लोग लेखक सिर्फ अपनी अभिव्यक्ति को ही सब कुछ समझ कर कुछ भी लिखने को स्वतंत्र हैं, किन्तु ''अक्षर्जीवी'' आज बेगुसराय का नाम ऊँचा कर रहा है।मैं पत्रकारिता के इस नवीन शैली का स्वागत करते हुए इसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।